{"_id":"641c930064eea64c80083e06","slug":"baba-siddhnath-crowd-gathered-champawat-news-c-8-1-90997-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की बैराज पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की बैराज पर उमड़ी भीड़
Thu, 23 Mar 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
बनबसा बैराज पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
- फोटो : बनबसा बैराज पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मां पूर्णागिरि के दर्शन के उपरांत नेपाल स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन करने के लिए बनबसा से करीब पच्चीस हजार श्रद्धालु गए। उनके जाते समय अचानक भीड़ बढ़ने से शारदा बैराज और मार्ग पर कई बार जाम लग गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
पहले नवरात्र पर मां पूर्णागिरि धाम के बाद बृहस्पतिवार को बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए नेपाल जाने वाले श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ बनबसा पहुंच गई। शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी हेमंत सिंह कठैत के मुताबिक करीब बीस से पच्चीस हजार श्रद्धालुओं ने बनबसा के रास्ते नेपाल का रुख किया। इससे बैराज पर कई बार जाम के हालात पैदा हो गए। शारदा नदी में पानी कम होने से कई लोग नदी के रास्ते आवागमन करने लगे।
इधर भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन के इंतजाम नाकाफी दिखाई दिए। बैराज पर संभावित दुर्घटना नियंत्रण को लेकर भी प्रशासन के ठोस इंतजाम की कमी दिखी। व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, महामंत्री अभिषेक गोयल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, ग्राम प्रधान सुमन चंद, हर्ष बहादुर चंद आदि ने प्रशासन से मेला अवधि के दौरान शारदा बैराज पर भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।