फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Baba's disciple who accused him of occupying the ashram started fast-unto-death

आश्रम में कब्जे का आरोप लगाने वाले बाबा के शिष्य का आमरण अनशन शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Baba's disciple who accused him of occupying the ashram started fast-unto-death
ोहाघाट में आमरण अनशन में बैठे स्वामी ऋषेश्वरानंद । - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। ऋषेश्वर मंदिर गीता भवन के मठाधीश स्वामी मोहनानंद तीर्थ के शिष्य ऋषेश्वरानंद ने मंदिर परिसर स्थित उनके गुरु के आश्रम पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगा आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने न्याय मिलने तक अनशन जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

स्वामी मोहनानंद ने बताया कि इस गीता भवन आश्रम में करीब 45 वर्षां तक स्वामी हीरानंद रहे। उन्होंने वर्ष 2009 में चादरपोशी कर लिखित रूप से प्रस्ताव पारित कर गीता भवन का दायित्व उन्हें सौंपा था। तब से वह करीब 12 वर्षों से लगातार यहीं रह रहे हैं। आश्रम की सभी चल-अचल संपत्ति पर संतों का अधिकार रहा है लेकिन समिति की ओर से आश्रम की चल-अचल संपत्ति पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत कुछ लोगों ने उनके आश्रम का बिजली का कनेक्शन हटा दिया है। हाइवे पर चेन डालकर उनके वाहन को मंदिर परिसर में आने से रोका गया है। बताया कि प्रबंधन समिति ने मंदिर के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव रखा था। इसी दौरान निर्माण कार्य में सहयोग के लिए गठित समिति में शामिल लोग मंदिर पर कब्जेे का प्रयास कर रहे हैं। स्वामी मोहनानंद के समर्थन में उनके शिष्य ऋषेश्वरानंद ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बाबा के आरोप बेबुनियाद : प्रहलाद
लोहाघाट (चंपावत)। ऋषेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता का कहना है यह आश्रम 12 गांवों में रहने वाले स्थानीय लोगों का है। बाबा की ओर से लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। मेहता का कहना है कि मंदिर परिसर धरना, प्रदर्शन का केंद्र नहीं है। मंदिर परिसर में धरना देने से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है। धरना मंदिर में नहीं, किसी प्रशासनिक कार्यालय में दें। मंदिर में धरने आदि कृत्यों से उत्पन्न विवाद की स्थिति चिंताजनक है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed