फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Arti and cleaning will stop for an hour in the evening on Purnagiri philosophy,

आरती और सफाई के लिए पूर्णागिरि दर्शन पर शाम एक घंटे रहेगी रोक

Sun, 26 Feb 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sun, 26 Feb 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
Arti and cleaning will stop for an hour in the evening on Purnagiri philosophy,
मां श्री पूर्णागिरि मंदिर समिति की बैठक में उपस्थित एसपी रामचंद्र राजगुरू, सीओ आरएस रौतेला, समिति के पदाधिकारी एवं पुजारी, - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
होली के अगले दिन से शुरू हो रहे उत्तर भारत के सुविख्यात पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर हुई मां श्री पूर्णागिरि मंदिर समिति की बैठक में समिति के स्तर से की जाने वाली व्यवस्थाओं का सर्वसम्मति से निर्धारण किया है। मुख्य मंदिर परिसर की सफाई एवं श्रद्धालुओं को दर्शन कराने में मदद के लिए समिति 16 स्वयंसेवकों को तैनात करेगी। आरती एवं सफाई के सुबह-शाम सात से आठ बजे तक श्रद्धालुओं को काली मंदिर में रोका जाएगा।

पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरू एवं सीओ आरएस रौतेला की मौजूदगी में हुई समिति की बैठक में एसपी ने समिति को मुख्य मंदिर क्षेत्र में महिला स्वयंसेवक भी तैनात करने की सलाह दी। समिति ने एसपी के सुझाव पर अमल करने की बात कही है। इसके तहत दुकान से 15 मीटर तक की सफाई की जिम्मेदारी दुकानदारों को देने को कहा गया है। समिति ने धाम क्षेत्र में पॉलिथीन, मांस एवं मदिरा को पूर्णरूप से प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। ऐसा करते पाए जाने पर समिति संबंधित यात्री या दुकानदार पर जुर्माना लगाएगी।
विज्ञापन


काली मंदिर से मुख्य मंदिर तक पहाड़ी की ओर सफाई की जिम्मेदारी समिति सुनिश्चित करेगी और पैदल मार्ग की पहाड़ी पर पेंटिंग भी कराने का निर्णय लिया गया है। समूचे मेला क्षेत्र में पेयजल की समान आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की किसी भी तरह की परेशानी दूर करने एवं मेलेे की व्यवस्थाओं पर नजर रखने को काली मंदिर स्थित समिति कार्यालय में समिति कर्मचारी तैनात करेगी। बैठक में एई लोनिवि एपीएस बिष्ट, जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी विजय उप्रेती, मंदिर समिति के सचिव गिरीश चंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष कैलाश पांडेय, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय के अलावा पूरन तिवारी, पूर्व प्रधान मथुरा दत्त पांडेय, उप प्रधान मोहन चंद्र पांडेय, समिति के पूर्व अध्यक्ष किशन तिवारी आदि मौजूद थे।
्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed