फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Arrangements in class will be improved.

Champawat News: 398.70 लाख रुपये से स्कूलों को मिलेंगी सुविधाएं

Thu, 04 May 2023 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 04 May 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Arrangements in class will be improved.
चंपावत। चंपावत जिले के स्कूलों की व्यवस्थाओं में सुधार होगा। जिले के 37 स्कूलों में नए कमरों के निर्माण के साथ छत और फर्श की मरम्मत होगी। इसके लिए जिला योजना से 398.70 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन

चंपावत जिले में 750 से ज्यादा प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और जीआईसी हैं। इनमें से एक-चौथाई की हालत ठीक नहीं है। ऐसे स्कूलों के बुनियादी ढांचे को जिला योजना से सुधारा जाएगा। जिला मुख्यालय के जीआईसी सहित 10 राजकीय इंटर कॉलेज, सात उच्च प्राथमिक स्कूल और 20 प्राथमिक स्कूल के आधारभूत सुविधाओं को संवारा जाएगा। सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि इन माध्यमिक स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 209 लाख और बेसिक स्कूलों के लिए 189.70 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। 45 नए कमरों के निर्माण के अलावा प्रयोगशाला कक्ष, छत और फर्श की मरम्मत इस राशि से की जाएगी।
विज्ञापन

इन स्कूलों में होना है निर्माण और मरम्मत कार्य :
राजकीय प्राथमिक विद्यालय : लफड़ा, बड़ोली, धौनरावत, तामली, छीनीगोठ, चौड़ाख्याली, लमकवा, बनबसा कैनाल, कामाल्यूला, नाकोट, गूठा अनर्किया, खेतीखान, मल्ली लड़ी, पिपलाटी, जनकांडे, कजीना, कोटना, कूंण, शील बरूड़ी और मौनकांडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्कूल: मौनपोखरी, देवराड़ी, ठांटा, शीलबरूड़ी, डूंगराबोरा, धूरा, पल्सों। जीआईसी: चंपावत, काकड़, बर्दाखान, किमतोली, सैलानीगोठ, तामली, मध्य गंगोल, रीठाखाल, चमदेवल, पनियां, सिप्टी और जीजीआईसी चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed