Champawat News: सेना के हवलदार की तबीयत बिगड़ने से मौत, कल होगा अंतिम संस्कार
चंपावत के बनबसा गढ़ीगोठ निवासी सेना के हवलदार हरीश चंद का घर पर अचानक निधन हो गया इससे परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंपावत जिले के बनबसा गढ़ीगोठ निवासी हवलदार की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, सेना की 12 कुमाऊं रेजिमेंट के हवलदार हरीश चंद 35 (साल) पुत्र भरत चंद अवकाश पर घर आए हुए थे। सोमवार तड़के करीब तीन बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता उनकी सांसें थम गईं। उनकी अचानक मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है। गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा टनकपुर के सदस्यों ने दिवंगत सैनिक की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।
समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने बताया कि मृतक सैनिक का अंतिम संस्कार मंगलवार 10 फरवरी को सुबह शारदा तट पर किया जाएगा। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में गौरव सेना कल्याण समिति बनबसा टनकपुर के सदस्य मौजूद रहे।