{"_id":"5c5335d4bdec22739950c0dd","slug":"aprajita-programme-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की सेहत और सुरक्षा पर जोर देने की शपथ ली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की सेहत और सुरक्षा पर जोर देने की शपथ ली
Thu, 31 Jan 2019 11:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता का पोस्टर लांच करतीं उत्तराखंड आशा हैल्थ वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत आशा कार्यकर्ताओं की गोष्ठी हुई। इस दौरान 31 आशा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की सेहत, सुरक्षा पर जोर देने के साथ ही महिला हिंसा रोकने की शपथ ली। कहा कि वे अपराजिता कार्यक्रम को गांव-गांव तक पहुंचाएंगी। इस मौके पर आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा और ब्लॉक सचिव पदमा प्रथोली ने अपराजिता का पोस्टर लांच किया। आशा कार्यकर्ताओं ने अपराजिता के शपथ पत्र भी भरे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई गोष्ठी में महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा ने आशा कार्यकर्ताओं को कन्या भ्रूण हत्या रोकने, महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार, महिला हिंसा, बाल विवाह, दहेज उत्पीड़न रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को हर छह माह में घर-घर जाकर सर्वे करने के साथ गर्भवती और धात्री महिलाओं को प्रत्येक माह के निर्धारित शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र तक ले जाने की बात कही। इसके अलवा बच्चों और महिलाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने, शिशुओं और महिलाओं को लगने वाले टीके की जानकारी देने, सरकारी अस्पताल में दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने, सुरक्षित प्रसव के लिए महिलाओं को अस्पताल जाने के लिए प्रेरित करने, गर्भावस्था से लेकर प्रसूति तक के 42 दिनों तक देखभाल करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान लक्ष्मी गहतोड़ी, आशा देवी, गंगा देवी, निर्मला पंत, कमला मेहरा, विमला देवी, मंजू देवी, पुष्पा बोहरा आदि थीं।
ये शपथ ली गई
नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने व उनके चेहरे पर आत्म विश्वासी मुस्कान के लिए हर संभव प्रयास करने हेतु सतत, सक्रिय रहने की मेरी वचनवद्धता है। अपने घर व कार्यस्थल पर, पर्व-त्योहारों और सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों समेत जीवन के हर आयाम में मैं स्वयं और मेरा परिवार नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी व संवेदनशीलता से काम करने की शपथ लेते हैं।