फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   appose of Champion

विधायक चैंपियन की पार्टी में वापसी पर आप ने फूंका चैंपियन का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
appose of Champion
टनकपुर में विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का पुतला फूंकते आप कार्यकर्ता। - फोटो : TANAKPUR
पिथौरागढ़/टनकपुर (चंपावत)। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की भाजपा में वापसी का कड़ा विरोध किया। उन्होंने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन कर विधायक चैंपियन का पुतला फूंका। कहा कि उत्तराखंड का अपमान करने वाले विधायक को फिर पार्टी में शामिल कर भाजपा ने भी उत्तराखंड का अपमान किया है। कहा कि विधायक चैंपियन को भाजपा महज 13 महीने ही दूर रख सकी। महिला उत्पीड़न के आरोपी द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के प्रति भी भाजपा का नरम रुख नारी शक्ति का अपमान है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी सुशील खत्री, राकेश वर्मा, इमरान अली आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं आप की चंपावत विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संगीता शर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष संजय गर्ग, बसंत पुनेठा, दिनेश रावत, किरन शर्मा, यूआर विश्वकर्मा, आनंद प्रकाश गुप्ता, मिर्ताज बेगम, शाहीन बानो, भुवन पांडेय, उजैर अहमद अंसारी, वीरेंद्र शर्मा, शाहीन, दीपक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed