फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   appose in Banabasa

पूर्व विधायक ने दी सड़क से संसद तक जाने की चेतावनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
appose in Banabasa
बनबसा के भैंसाझाला में ग्रामीणों को संबेधित करते पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। भैंसाझाला एवं लाटाखल्ला गांव में प्रस्तावित संयुक्त जांच चौकी निर्माण का मुखर विरोेध शुरू हो गया है। ग्रामीणों की बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि ग्रामीणों के हितों की अनदेखी की गई तो वह भी आंदोलन के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विनीता राणा की अध्यक्षता में रविवार शाम गुदमी ग्रामसभा के भैंसाझाला एवं लाटाखल्ला गांव में बैठक हुई। इसमें पूर्व विधायक ने केंद्र सरकार पर प्रस्तावित संयुक्त जांच चौकी एवं अंतरराष्ट्रीय मार्ग निर्माण के लिए किए गए सर्वे का विरोध किया। ग्रामीणों को उजाड़े बिना उक्त निर्माण करने की बात कही। जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी ने निर्माण को जरूरी बताकर सरकार से ग्रामीणों के हितों का ध्यान रखने की बात कही।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेसी महेश चंद ने केंद्र सरकार पर ग्रामीणों को भूमि एवं आवास हीन करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने संयुक्त जांच चौकी एवं अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग वनभूमि पर बनाने की मांग की। वनभूमि पर बनाने की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जसवंत सिंह बसेड़ा ने संचालन किया।
वन भूमि पर निर्माण कराने की मांग
बनबसा (चंपावत)। भैंसाझाला एवं लाटाखल्ला के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें बनबसा के भैंसाझाला एवं लाटाखल्ला गांव के पास संयुक्त जांच चौकी एवं अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग के सर्वे में कई ग्रामीणों के आवास एवं भूमि आने का हवाला देकर विरोध जताया गया। ग्रामीणों ने यह निर्माण वन भूमि पर कराने की मांग की है। नेपाल सरकार सीमा पर सूखा बंदरगाह (ड्रायपोर्ट) का निर्माण कर रहा है। इसके तहत भारत सरकार को संयुक्त जांच चौकी एवं अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग बनाना है।

बनबसा के भैंसाझाला में अपनी समस्या रखते ग्रामीण।

बनबसा के भैंसाझाला में अपनी समस्या रखते ग्रामीण।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed