फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Apex body of exporters to study soon

निर्यातकों का शीर्ष निकाय जल्द करेगा अध्ययन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Apex body of exporters to study soon
निर्यात को बढ़ाने की संभावना पर बनबसा में बैठक करते अधिकारी और व्यापारी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। अधिकारियों ने भारत-नेपाल के बीच बनबसा के रास्ते निर्यात बढ़ाने की संभावनाओं को टटोला। नोएडा सेज (विशेष आर्थिक क्षेत्र) के विकास आयुक्त विपिन मेनन ने कहा कि भारतीय निर्यातकों के शीर्ष निकाय (एफआईईओ) के जरिये शीघ्र ही अध्ययन कराया जाएगा ताकि उत्तराखंड के बेहतर उत्पाद नेपाल को निर्यात किए जा सकें।
विज्ञापन

बनबसा स्थित सीमा शुल्क (कस्टम) कार्यालय में भारत और नेपाल के अधिकारियों की बुधवार को बैठक हुई जिसमें डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि भारत-नेपाल में गहरे सांस्कृतिक संबंध हैं। कहा कि सूखा बंदरगाह (ड्राईपोर्ट) के पूरा होने के बाद दोनों देशों के व्यापार में बढ़ोतरी होगी। इससे कारोबार में वृद्धि के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उद्यमियों और व्यवसायियों ने कहा कि बनबसा के कस्टम कार्यालय में मोबाइल नेट की कमजोर कनेक्टिविटी के चलते नेपाल जाने वाली सामग्रियों की शुल्क पर्ची काटने में समय लगता है जिससे सामान के खराब होने का अंदेशा भी रहता है।
विज्ञापन

डीएम ने मोबाइल कंपनियों के जरिये इस मामले का समाधान खोजने का भरोसा दिलाया। बैठक में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन के उपनिदेशक वैभव वाधवान, सहायक निदेशक सुनीता शर्मा, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, कस्टम अधीक्षक सुधाकर तिवारी, एजीएम उद्योग विभाग सोमनाथ गर्ग के अलावा बनबसा के व्यापार संघ अध्यक्ष परमजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार को लेकर महीने में दो बार लगेगा कैंप
बनबसा (चंपावत)। उद्योग विभाग की ओर से हर माह दो बार (शुक्रवार को टनकपुर तहसील और बुधवार को चंदनी बनबसा पटवारी चौकी में) कैंप लगाया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न संस्थाओं के जरिये भी यहां पर व्यापारियों के साथ निर्यात के संबंध में बैठकें कर जानकारी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed