फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anirudh in IIT JEE

अनिरुद्ध वर्मा ने जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Anirudh in IIT JEE
अनिरूद्घ वर्मा, जेईई एडवांस परीक्षा उर्त्तीण छात्र - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। होली विज्डम स्कूल मानेश्वर के मेधावी छात्र अनिरुद्ध वर्मा ने जेईई एडवांस की परीक्षा पास कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। अनिरुद्ध ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। प्रबंधक संजय पंत, प्रधानाचार्य ललित मोहन राय ने बताया कि अनिरुद्ध ने जेईई मेंस में ओबीसी श्रेष्ठता सूची में 1032वीं रैंक और जेईई एडवांस में ओबीसी वरीयता क्रम में 4266वीं रैंक प्राप्त की है। अनिरुद्ध के पिता अशोक कुमार वर्मा सरकारी सेवा में हैं जबकि माता नीलम वर्मा शिक्षिका हैं। अनिरुद्ध ने भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में शोध की इच्छा जताई है। अनिरुद्ध ने परीक्षा पास करने के लिए स्वाध्याय के साथ दो महीने तक ऑनलाइन कोचिंग की थी। अनिरुद्ध की सफलता पर प्रबंधक संजय पंत, प्रधानाचार्य एलएम राय, दीपक वर्मा, दिनेश गड़कोटी, हिमानी पुनेठा, गिरीश जोशी, सितारा बी, भगीरथ सोराड़ी, रवींद्र कार्की आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed