{"_id":"6158a3ea8ebc3e334a5ec29a","slug":"anganwadi-workers-continued-to-protest-on-gandhi-jayanti-tanakpur-news-hld440069435","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती पर भी धरना-प्रदर्शन में डटी रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती पर भी धरना-प्रदर्शन में डटी रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां
टनकपुर तहसील में धरने पर बैठ प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
Link Copied
टनकपुर (चंपावत)। मानदेय बढ़ाने की एक सूत्री मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती के दिन भी तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने गांधी और शास्त्री जयंती के साथ ही केक काटकर आंगनबाड़ी का स्थापना दिवस भी धरना देकर मनाया। उन्होंने मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 46 साल से आईसीडीएस की सेवाओं को पूरी निष्ठा से पूरा कर रहे हैं, लेकिन सरकार वर्करों के हितों की अनदेखी कर रही है। धरना-प्रदर्शन शुरू करने से पूर्व आंगनबाड़ी का स्थापना दिनस मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार पिंकी आर्या ने केक काटकर आंगनबाड़ी वर्करों को स्थापना दिवस की बधाई दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कर्मचारी संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष गीता चंद्र के नेतृत्व में आंदोलन किया। इनमें गोविंदी पंत, गोविंदी मेहता, नीरू बिष्ट, देवकी सामंत, दीपिका शर्मा, अनीता मर्तोलिया, ललिता परगाई आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।