फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   An hour had stalled gas distribution

एक घंटे तक ठप रखा गैस वितरण

Mon, 29 Feb 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 29 Feb 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
An hour had stalled gas distribution

शराब के कारोबार से कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम को हटाने के विरोध में केएमवीएन संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने सोमवार को जिला मुख्यालय में एक घंटे तक गैस वितरण का काम ठप रख प्रदर्शन किया। बाद में डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा गया।

विज्ञापन

पिथौरागढ़ से आए संयुक्त कर्मचारी महांसघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में दोपहर12 बजे से एक बजे तक चंपावत गैस केंद्र में सिलेंडर वितरण का काम ठप रखा गया। इस दौरान उपभोक्ताओं को छिटपुट परेशानी झेलनी पड़ी। अध्यक्ष ने कहा सरकार के इस फैसले से निगम की दो करोड़ रुपये से अधिक की सालाना आय के नुकसान के अलावा कुमाऊं और गढ़वाल में 160 कर्मियों पर असर पड़ेगा। वक्ताओं ने निगम विरोधी इस फैसले का लगातार विरोध करने का एलान किया। विरोध प्रदर्शन में महासंघ के जिला महामंत्री अनिल पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश लाल साह, प्रदीप कार्की, प्रकाश मुरारी, विपिन तिवारी, टिकम सिंह, हरीश आर्या, देवराम, महेश राम, विक्रम सिंह, अशोक मेहता, उम्मेद सिंह बिष्ट, जीवन सेठी, माया कुंवर, शंकर राम, विनोद कुंवर, नवीन राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन


तीन को पिथौरागढ़ और टिहरी में होगा कार्य बहिष्कार
चंपावत। कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम प्रदेश के सभी जिलों में सिलसिलेवार आंदोलन करेगा। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि तीन मार्च को कुमाऊं में पिथौरागढ़ और गढ़वाल के टिहरी में एक घंटे गैस वितरण का काम ठप रखेगा। ये कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से अन्य जिलों में भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed