{"_id":"61ae508a917f1949d1479ae4","slug":"amru-band-priest-attacked-looted-five-thousand-rupees-tanakpur-news-hld4468216114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरू बैंड के पुजारी पर हमला पांच हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरू बैंड के पुजारी पर हमला पांच हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
अज्ञात हमलावरों के हमले में घायल अमरू बैंड मंदिर के पुजारी। विज्ञप्ति
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। रविवार की रात टनकपुर-चंपावत राजमार्ग में अमरू बैंड में स्थित मंदिर के पुजारी को कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल किया है। हमलावर पुजारी से करीब पांच हजार की नकदी भी लूटकर ले गए हैं। घायल पुजारी को टनकपुर उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। फिलहाल पुलिस घटना से अनभिज्ञ है।
सोमवार की सुबह किसी ने अमरू बैंड मंदिर के पुजारी जगदीश दास निर्माण उर्फ यशोधर गहतोड़ी के घायल पड़े होने की सूचना दी। जिस पर 108 वाहन के स्टाफ ने उन्हें टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डॉ. सुमित ने बताया कि घायल पुजारी के पसली में गंभीर चोट है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा था, लेकिन उन्होंने हायर सेंटर जाने से मना कर दिया। इधर पुजारी जगदीश दास के मुताबिक रविवार की रात तीन लोगों ने हमला कर उन्हें घायल किया है। हमला करने वाले लोग पांच हजार रुपये भी लूटकर ले गए है। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। घायल पुजारी या किसी अन्य की ओर से भी पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। घटना हुई है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
इनसेट रुपये न होने के कारण इलाज के हायर सेंटर नहीं गए पुजारी
कथित हमले में घायल अमरू बैंड के पुजारी जगदीश दास उर्फ यशोधर गहतोड़ी की पसली में गंभीर चोट है। डॉ. सुमित ने उन्हें एक्स-रे कराने और इलाज के लिए हायर सेंटर जाने की सलाह दी, लेकिन जेब में रुपये न होने से पुजारी दास ने हायर सेंटर जाने से मना कर दिया। अलबत्ता वह प्राथमिक उपचार के बाद घायल अवस्था में ही वापस अमरू बैंड मंदिर लौट गए हैं।