फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ambedkar Hostel in Champawat

Champawat News: चंपावत में बनेगा जिले का पहला आंबेडकर भवन

Thu, 13 Apr 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 13 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar Hostel in Champawat
अंबेडकर गांव नरसिंहडांडा गांव में बना सीसी मार्ग। संवाद
चंपावत। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर जिले का पहला भवन चंपावत में बनेगा। तीन मंजिल वाले इस भवन के लिए जमीन की तलाश पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

यह भवन आंबेडकर कॉलोनी में बनाया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि भवन के लिए तीन नाली जमीन चिह्नित की गई है। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग का लोहाघाट खंड इसे बनाएगा। भवन का नक्शा और डीपीआर तैयार की जा रही है। तीन मंजिल भवन की पहली मंजिल पर डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा लगेगी। इसी मंजिल में शिल्पियों के लिए दुकानें भी बनाई जाएंगी जबकि दूसरी मंजिल में बैठक कक्ष और तीसरी मंजिल में आंबेडकर भवन का कार्यालय बनेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले साल दो सितंबर को आंबेडकर भवन बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


आंबेडकर बहुल नरसिंहडांडा गांव को अब भी है आदर्श का इंतजार
चंपावत। आंबेडकर जयंती पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अनुसूचित जाति बहुल गांव हरिपुर नरसिंहडांडा का दौरा करेंगे। क्षेत्र के लोगों को इस दौरे से काफी उम्मीदें हैं। फिलहाल गांव में सरकारी अस्पताल और जीआईसी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत से 18 किमी दूर एससी बहुल नरसिंहडांडा गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) से जोड़ा गया था। योजना लागू कर बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया। इसके लिए पिछले दो साल में गांव में बाइस लाख रुपये खर्च किए गए। नरसिंह डांडा में 500 मीटर सीसी, हाईड्रम योजना से मुख्य सड़क तक सीसी मार्ग, सोलर स्ट्रीट लाइट और हैंडपंप लगे। गांव में पशु अस्पताल और राजकीय हाईस्कूल है लेकिन 833 की आबादी वाले 235 परिवारों के इलाज और हाईस्कूल से आगे की पढ़ाई के लिए छह किमी दूर खेतीखान जाना पड़ता है।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत एससी बहुल गांवों को विकास से जोड़ने के लिए शुरू की गई इस योजना में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 500 या उससे अधिक आबादी वाले गांव शामिल किए गए हैं। इन गांवों में एससी आबादी 50 प्रतिशत से अधिक होना जरूरी है। इस योजना में नरसिंहडांडा के अलावा फागपुर, बंडातिवारी, मडुवा और मौनकांडा गांव भी शामिल हैं।

पीएमएजीवाई के तहत चयनित पांचों गांवों में विकास के कई काम कराए जा चुके हैं। इसका उपयोग गांवों के विकास और बुनियादी जरूरतों के लिए किया जाएगा। इस राशि से तय कार्ययोजना के अनुरूप काम कराने के निर्देश दिए गए हैं। - आरएस सामंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी, चंपावत।

ग्यारह साल बाद खाने की राशि 69 से बढ़कर 150 रुपये हुई
चंपावत। लोहाघाट के डॉ. भीमराव आंबेडकर छात्रावास के छात्रों की लंबी मांग पूरी हो गई है। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित इस छात्रावास में खाने की दर प्रति छात्र 69 रुपये से 117 प्रतिशत बढ़कर 150 रुपये हो गई है। बढ़ी दर का लाभ मार्च से मिलने लगा है।

छात्रावास के अधीक्षक एमडी भट्ट का कहना है कि इसका लाभ 48 छात्रों को मिल रहा है। समाज कल्याण विभाग हर जिले में एससी जाति के छात्रों के लिए आंबेडकर छात्रावास का संचालन करता है। इन छात्रावासों में निशुल्क भोजन की व्यवस्था है। समाज कल्याण विभाग के छात्रावासों के छात्रों को 2012 से रोजाना मात्र 69 रुपये प्रति छात्र खाने के लिए दिए जा रहे थे। खाने की कम दर के विरोध में लोहाघाट के छात्रों ने पिछले साल जोरदार आंदोलन किया था।

अंबेडकर गांव नरसिंहडांडा गांव में बना सीसी मार्ग। संवाद

अंबेडकर गांव नरसिंहडांडा गांव में बना सीसी मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed