फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Amarendra becomes president and minister of spades

निर्विरोध हुए रोडवेज इम्पलाइज यूनियन की डिपो कार्यकारिणी के चुनाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Amarendra becomes president and minister of spades
टनकपुर में रोडवेज इम्पलाइज यूनियन की नवनिर्वाचित डिपो कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की टीम। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की डिपो शाखा के चुुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। इस मौके पर अमरेंद्र कुमार अध्यक्ष और हुकुम चंद मंत्री चुने गए। नव गठित कार्यकारिणी ने निगम और कर्मचारी हित में कार्य करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष कपिल त्रिपाठी और सहायक चुनाव अधिकारी मंत्री संतोष कुमार गुप्ता की देखरेख में डिपो कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष और मंत्री समेत किसी भी पद के लिए एक से अधिक नामांकन नहीं होने पर पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई। अध्यक्ष व मंत्री के अलावा कर्मवीर सिंह व सतनाम सिंह उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश व रोहित कुमार संयुक्त मंत्री, अशोक कुमार संगठन मंत्री, संजीव कुमार कोषाध्यक्ष, शालिनी सक्सेना लेखा परीक्षक, रामशंकर प्रचार मंत्री और अरुण कुमार मिश्रा कार्यालय सचिव बने हैं। नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान तत्काल करने, भारत-नेपाल मैत्री सेवा की आड़ में अवैध बसों का संचालन बंद कराने, वाह्यस्रोत कर्मचारियों को तत्काल नियमित किए जाने, डिपो में नई बसों की व्यवस्था करने और कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग उठाई गई। कहा गया कि निगम प्रबंधन ने संगठन की मांग पर अमल नहीं किया तो व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed