फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   All Wine Shop Alowted in Champawat

शराब की सभी दुकानों के आवंटन वाला पहला जिला बना चंपावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
All Wine Shop Alowted in Champawat
जिला आबकारी अधिकारी तपन कुमार पांडेय। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मौजूदा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए चंपावत जिले में शराब की सभी 15 दुकानों का आवंटन हो गया है। व्यवस्थापन शुल्क जमा न करने पर एक दुकान का आवंटन दूसरे शराब कारोबारी को किया गया है। इसी के साथ शत-प्रतिशत उपलब्धि वाला प्रदेश का पहला जिला चंपावत हो गया है।
विज्ञापन

पिछले साल शराब की निविदा 2021-22 और 2022-23 के दो वर्ष के लिए की गई थी। इसके अनुपालन में मौजूदा वित्त वर्ष में शराब का आवंटन 57 करोड़ रुपये में हुआ है। जिला आबकारी अधिकारी तपन कुमार पांडेय ने बताया कि शराब की सभी 15 दुकानों का आवंटन कर लिया गया है। इनमें से सात विदेशी और आठ दुकानें देसी शराब की हैं। 14 दुकानों का आवंटन पुराने कारोबारियों को हुआ है जबकि तीन माह का अधिभार न देने से पाटी की विदेशी शराब की दुकान का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। ठेकेदार की जमानत राशि से वसूली के अलावा इस दुकान के नए ठेकेदार के नाम आवंटन से 2.83 करोड़ के सापेक्ष 2.90 करोड़ रुपये मिले हैं। दुकान बंद होने की अवधि में विभागीय स्तर पर संचालित दुकान से 3.60 लाख रुपये का राजस्व भी मिला है।
विज्ञापन

इनके नाम आवंटित हैं शराब की दुकानें
विदेशी शराब की सात दुकानों का आवंटन
चंपावत- सुलक्षणा साह, पाटी- प्रकाश सिंह, बनबसा- राम सिंह ढेक, बृजनगर- प्रकाश सिंह, देवीधुरा- रमेश सिंह ढेक, लोहाघाट- रामेश्वर साह, टनकपुर- सुखदेव सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

देसी शराब की आठ दुकानों का आवंटन
चंपावत-कुसुम फर्त्याल, बनबसा-भुवन सिंह कठायत, बाराकोट- त्रिलोक चंद्र उपाध्याय, भिंगराड़ा- आनंद सिंह ढेक, चल्थी- अजय प्रताप बोहरा, लोहाघाट- आनंद सिंह ढेक, पुल्ला- हरीश सिंह फर्त्याल, टनकपुर- जनक चंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed