फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Alert For Rain And Flood in Champawat

चंपावत जिले में कल से दो दिन तक भारी बारिश का पूर्वानुमान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Alert For Rain And Flood in Champawat
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोहाघाट में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम रिंकू बिष्ट। - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत। जिले में दो दिन से बारिश न होने से तपिश है। यहां रविवार को अधिकतम तापमान पहाड़ में 26 और मैदान में 31 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन यह मौसम जल्द बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 19 जुलाई से चंपावत सहित प्रदेश के सात जिलों में दो दिन तक भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद जिला प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन

डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सभी थाने और पुलिस चौकियों को मुस्तैद किया गया है। जिले में एसडीआरएफ की दो टीमों को भी चौकस किया गया है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने सड़कों पर खतरे वाली जगहों पर सुरक्षा के मद्देनजर चेतावनी बोर्ड सोमवार तक लगाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

खतरे वाले स्थानों पर ऐसे चेतावनी बोर्ड, रेड टेप आदि लगाकर सूचना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के व्हाट्सएप ग्रुप पर अपलोड करने के निर्देश लोनिवि, पीएमजीएसवाई समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग, राजमार्ग, जिला मुख्यालय, जिला मार्ग, ग्रामीण मार्गों में नदी, गधेरे, झरने, रपटे, भूस्खलन, भूकटाव सहित किसी भी तरह के खतरे वाली जगह पर ऐसे साइनबोर्ड लगाने जरूरी हैं। लापरवाही पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट में एसडीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
लोहाघाट (चंपावत)। यहां एसडीएम रिंकू बिष्ट ने अधिकारियों को आपदा से बचाव के लिए सड़क किनारे खतरे वाले पेड़ हटाने, बंद नालियों, कलमठ खोलने, चिह्नित स्थानों पर मशीनों को रखने के निर्देश दिए हैं। भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर रविवार को यहां बैठक हुई। इसमें एसडीएम ने अधिकारियों को सतर्क रहकर बेहतर तालमेल से काम करने के लिए कहा। बैठक में लोनिवि के प्रभारी ईई शिवाकर चौरसिया, पीएमजीएसवाई के एई पंकज नेगी, बीईओ भानुप्रताप कुशवाहा, एएफजीआई चंद्रकला चतुर्वेदी, ग्रामीण निर्माण विभाग के नवीन चंद्र, अशोक विश्वकर्मा, हयात राम, गोविंद बल्लभ, ललिता जोशी, सीएस बड़ेला, प्रकाश गिरी गोस्वामी आदि थे।
अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश
डीएम की अनुमति के बगैर मुख्यालय छोड़ने पर रोक।
छुट्टी में जाने पर भी अधिकारियों को मोबाइल ऑन रखना होगा।
आपदा प्रभावितों को आपदा राहत राशि दो दिन के भीतर दें।
आपदा से बचाव या किसी भी जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें
आपातकालीन केंद्र - 05965-230819, 230703, 9758865458, 9917384226, 7895318895, टॉलफ्री नंबर-1077
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed