फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Aishwarya, Kanak, Ashutosh, Sonakshi, Anshika won

Champawat News: ऐश्वर्य, कनक, आशुतोष, सोनाक्षी, अंशिका ने मारी बाजी

Fri, 30 Jun 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 30 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya, Kanak, Ashutosh, Sonakshi, Anshika won
लोहाघाट के देवीधार महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद व
लोहाघाट (चंपावत)। देवीधार की पहाड़ी पर चल रहे पांच दिनी देवी महोत्सव के दूसरे दिन शुुक्रवार को कैरम, कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। इन प्रतियोगिताओं में ऐश्वर्य, कनक, आशुतोष, सोनाक्षी, अंशिका ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कुर्सी दौड़ प्राथमिक वर्ग में ऐश्वर्य शर्मा, चंद्रांशु देव, तनमय महरा, बालिका वर्ग में कनक फत्र्याल, दिव्यांशी अधिकारी, कृतिक पांडेय, जूनियर वर्ग में आशुतोष, जयेश भट्ट, रोहन जोशी, बालिका वर्ग में सोनाक्षी अधिकारी, श्रृष्टि फर्त्याल, आस्था राय, कैरम प्रतियोगिता बालिका वर्ग में अंशिका कालाकोटी, तनिष्का जोशी, सौंदर्य कौशल पहले, दूसरे और तीसरे स्थान में रहे। इससे पूर्व देवीधार सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता और प्रकाश राय के संचालन में शुरू हुई खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि महोत्सव में शनिवार से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिसमें हल्द्वानी, खटीमा, लोहाघाट, पिथौरागढ़ आदि स्थानों से सांस्कृतिक दल पहुंच रहे हैं। आयोजन में विशिष्ट अतिथि राज्य आंदोलनकारी राजू, ब्लाॅक प्रमुख नेहा ढेक, प्रहलाद मेहता, नरेश राय, मदन पुजारी, मदन राम, जीवन राय, दीपक मेहता, नरेश गिरी, भैरव राय, शिवराज बिष्ट आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed