फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Airhi Mela in Bhingrada

दो साल बाद फिर होगा ऐड़ी बालकृष्ण का मेला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Airhi Mela in Bhingrada
भिंगराड़ा में ऐड़ी बालकृष्ण मेले की तैयारी को लेकर मंत्रणा करते ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। भिंगराड़ा के विख्यात ऐड़ी बालकृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उल्लास से मनाया जाएगा। तीन दिनी मेला 18 अगस्त से शुरू होकर 20 अगस्त तक चलेगा। मुख्य मेला 19 अगस्त को होगा। इसकी तैयारी के लिए हरीश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि कोरोना काल के बाद पहली बार मेले में धार्मिक गतिविधियों के साथ ही व्यापारिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन

मेले के आयोजन के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना की अध्यक्षता में मंदिर की नई कमेटी गठित की गई। इसमें शिवराज सिंह बोहरा उपाध्यक्ष, सतीश भट्ट महामंत्री, प्रकाश चंद्र भट्ट सचिव, गोविंद बल्लभ शर्मा उपसचिव, दीप चंद्र भट्ट कोषाध्यक्ष, रमेश चंद्र, धर्मानंद, दिनेश चंद्र, हरीश चंद्र व्यवस्थापक, दीपक शर्मा मीडिया प्रभारी बने जबकि कृष्णानंद भट्ट, चंद्रशेखर जोशी, गिरीश भट्ट, उमेश चंद्र, हरीश मंदिर कमेटी के संरक्षक होंगे। देवकी भट्ट, सतीश भट्ट, दीवान सिंह, शिवराज सिंह, सुभाष भट्ट, सुभाष महराना, विपिन भट्ट, नंदकिशोर भट्ट समेत नवयुवक मंगल दल के सदस्यों को भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

डिप्टेश्वर शिवार्चन में आएंगे क्षेत्र के साधु-संत
चंपावत। उत्तरवाहिनी गंडक नदी के संगम पर स्थित डिप्टेश्वर महादेव मंदिर कालसर्प दोष के निवारण के लिए मशहूर है। इसमें 24 जुलाई को शिवार्चन होगा। इसमें नगर और चाराल क्षेत्र के सभी साधु, संतों को आमंत्रित किया जाएगा। शिवार्चन के लिए उप समितियों का गठन कर आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोरोना की वजह से वर्ष 2020 से स्थगित यह आयोजन दो साल बाद फिर शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर में रविवार को हुई बैठक में कोषाध्यक्ष मोहन खाती ने पिछले साल के आय-व्यय की जानकारी दी। आगामी आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग की व्यवस्था की गई। आयोजन के लिए स्वागत, क्रय, पूजा-अर्चना, भोजन उप समिति का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। महंत ज्योतिदास ने सभी श्रद्धालुओं से आयोजन में आकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। मंदिर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय की अध्यक्षता में सचिव शंकर खाती ने संचालन किया। बैठक में सतीश पांडेय, दिनेश पांडेय, देव सिंह खाती, दुर्गा तिवारी, मोहन पांडेय, हरीश पांडेय, संजय जोशी, प्रकाश तिवारी, मदन खाती, चंदन बोहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed