फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   After the accident, the administration of the administration, the police officer who ran all night

हादसे के बाद जागा प्रशासन, रातभर भर दौड़े पुलिस अधिकारी

Sat, 19 May 2018 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)। Updated Sat, 19 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
After the accident, the administration of the administration, the police officer who ran all night
एचपीयू (हिल पुलिस यूनिट) के साये में डोला लेकर गुजरता पीलीभीत के मझोला के श्रद्घालुओं का जत्था। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
हाइवे पर विचई के पास बुखारपुरा के श्रद्धालुओं को डंपर द्वारा रौंदने की घटना के दूसरे दिन घटना स्थल के आसपास सन्नाटा पसरा रहा। वाहनों से आते-जाते लोग एवं आसपास के ग्रामीण अवश्य घटनास्थल को देखकर आगे बढ़ते गए। हादसे का खौफ लोगों में साफ दिखाई दिया। इधर, पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं, हादसे के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। आईजी पूरन सिंह रावत ने देर रात तक अधिकारियों की बैठक ली, जबकि एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल सड़कों पर रातभर वाहन दौड़ाकर यातायात का जायजा लेते रहे। पुलिस-प्रशासन के अलर्ट होने का असर यह रहा कि हादसे के दूसरे दिन सड़क पर एक भी डंपर नजर नहीं आया। वहीं देवी मां के डोले के साथ गुजरे श्रद्धालुओं की सुरक्षा कड़ी कर दी है। हिल पुलिस यूनिट (एचपीयू) के साये में डोले पूर्णागिरि रवाना हुए। अस्पताल परिसर में भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के विचई गांव के पास हाइवे पर ओवरटेक कर रहे डंपर ने नवाबगंज के बुखारपुरा के डोले के साथ चल रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को रौंद दिया था। हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत और 19 श्रद्धालु घायल हुए। इस हादसे के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। हादसे की सूचना मिलते ही शुक्रवार को न सिर्फ जिले के आला अधिकारी, बल्कि पुलिस महानिरीक्षक भी घटना स्थल पर पहुंचे। आईजी ने देर रात तक अधिकारियों की बैठक लेकर सड़क हादसों पर अंकुश के लिए अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की और अफसरों के पेच कसे। इधर, हादसे के बाद से क्षेत्र में डेरा जमाए एसपी गुंज्याल ने रातभर टनकपुर से बनबसा तक यातायात का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। शनिवार सुबह आईजी रावत के वापस नैनीताल लौटने के बाद हरकत में आई पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस कारण पूरे दिन एक भी डंपर सड़क पर नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हाइवे में शनिवार को भी सुबह से ही मां के डोले के साथ श्रद्धालुओं के पैदल जत्थे आने का क्रम जारी रहा। पीलीभीत के हिम्मतपुर के श्रद्धालुओं का जत्था तो खुद ही अपनी सुरक्षा के प्रति गंभीर नजर आया। जत्थे में चल रहे श्रद्धालु सड़क पर रस्से से घेराबंदी कर आगे बढ़ रहे थे। पीलीभीत के मझोला से आए जत्थे की सुरक्षा को नगर में एचपीयू की टीम बाइक से तैनात रही। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं के डोलों की सुरक्षा में एचपीयू के पांच जवानों को मय हूटर लगी बाइकों के साथ तैनात किया गया है। जिनकी सुरक्षा में हाइवे से डोलों को नगर से गुजारा जा रहा है।


मां के डोले के साथ दूसरे दिन भी निकले जत्थे
टनकपुर
। मां पूर्णागिरि मेले में देवी मां के डोले के साथ पैदल आने वाले श्रद्धालुओं के उत्साह पर शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे का कोई असर नहीं पड़ा है। इतना अवश्य हुआ है कि अब डोले के साथ आ रहे श्रद्धालु सड़क पर चलते समय अपनी सुरक्षा के प्रति सजग नजर आए। शनिवार को घटना स्थल के पास से हाइवे पर पीलीभीत के हिम्मतपुर से करीब सौ श्रद्धालुओं का जत्था गुजरा। जत्थे में शामिल श्रद्धालु प्रेमशंकर एवं हरिशंकर ने बताया कि वे लोग कई सालों से मां के डोले के साथ दर्शन को आते रहे हैं। हर बार मां का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने बताया कि हाइवे पर चलते समय वह रस्सी से सुरक्षा घेरा बनाकर आगे बढ़ रहे


आरोपी डंपर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
टनकपुर। पुलिस ने नवाबगंज बुखारपुरा के वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर डंपर चालक सितारगंज निवासी नरेंद्र सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 289, 304, 227 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि आरोपी डंपर चालक को पुलिस ने शुक्रवार को ही झनकट पास के गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाल ने बताया कि खनन में लगे डंपरों, शक्तिमान वाहनों पर निगाह रखी जा रही जा रही है। यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। खास तौर पर मां पूर्णागिरि के श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed