{"_id":"586542e44f1c1b724feeb7b9","slug":"advocates-will-be-available-free-of-charge-to-the-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध होंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 29 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
विधिक शिविर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पाटी ब्लॉक के दूरस्थ मछियाड़ गांव में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया। डीजीसी (राजस्व) भाष्कर मुरारी के संचालन में हुए शिविर में जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने ग्रामीणों को कानूनी जानकारियां दी। उन्होंने चरस के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाइयों की जानकारी दी। न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक राम त्रिपाठी ने बताया कि गरीब और असहाय लोगों को अपनी पैरवी के लिए प्राधिकरण निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराता है।
तहसीलदार डॉ. ललित तिवारी ने शासनादेशों के तहत जमीनों में मिलने वाले मालिकाना हक तथा राजस्व की जानकारी दी। डीजीसी (सिविल) रमेश उप्रेती ने वाहन दुर्घटना, एपीओ शंभू दत्त ओझा ने एफआईआर, वरिष्ठ अधिवक्ता आरएस रंसवाल ने एनडीपीएस एक्ट की जानकारी दी। जिला जज के पहली बार क्षेत्र में आने पर प्रधानाचार्य देवी दत्त जोशी, ग्राम प्रधान पुष्कर बगोटी, हेत सिंह भंडारी, एसएमसी अध्यक्ष दीवान सिंह, पीटीए अध्यक्ष उत्तम सिंह आदि ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इससे पूर्व छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर रीठा के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, पाटी के विनोद यादव आदि मौजूद थे।