फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Advocate Caunsil Champawat

अंतिम व्यक्ति के न्याय के हितों की रक्षा करने का आह्वान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Advocate Caunsil Champawat
चंपावत। अधिवक्ता परिषद की ऑनलाइन बैठक मंगलवार को हुई। इसमें मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री चरन सिंह त्यागी ने सभी अधिवक्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति के न्यायिक हितों की रक्षा का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष जानकी सूर्या ने अधिवक्ताओं से कहा कि वह एकजुट होकर परिषद को जिले में मजबूत बनाएं। जिला शासकीय अधिवक्ता रमेश चंद्र उप्रेती ने अतिथियों से अधिवक्ताओं का परिचय कराया।
विज्ञापन

कार्यकारी अध्यक्ष संजय जैन ने वादकारियों के हितों के लिए लड़कर मजबूती से बार-बेंच की गरिमा के साथ कार्य करने को कहा। विभाग प्रचारक नारायण ने अधिवक्ताओं से अपनी जिम्मेदारी के साथ काम करने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री अनुज शर्मा ने अधिवक्ताओं से अपने हितों को लेकर जागरूक रहने को कहा। प्रदेश मंत्री भास्कर जोशी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मल तड़ागी अध्यक्ष और दीपक जोशी महामंत्री बने
चंपावत। जिले की अधिवक्ता परिषद की इकाई का गठन किया गया। इसमें अमरनाथ वर्मा, गिरीश उप्रेती संरक्षक, निर्मल तड़ागी अध्यक्ष, दीपक जोशी महामंत्री, विजय शुक्ला, शिवकुमार गुप्ता, मनीषा उप्रेती उपाध्यक्ष, पूजा अधिकारी महिला प्रमुख, आलोक पांडेय, बबीता जोशी मंत्री, मोहित पांडेय कोषाध्यक्ष, गौरव पांडेय प्रचार-प्रसार प्रमुख, विजय राय स्वास्थ्य मंडल प्रमुख, भास्कर मुरारी न्याय केंद्र प्रमुख, विद्याधर जोशी न्याय प्रवाह प्रमुख, रमेश उप्रेती, एलडी गहतोड़ी, गुणानंद थ्वाल, कुंदन राणा, द्वारिका शर्मा विशेष आमंत्रित सदस्य और पवनज्योति मनराल, हेम जोशी, सुधीर चतुर्वेदी, नवीन राणा, अमित गड़कोटी सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed