{"_id":"61857700042764085d248a24","slug":"accident-of-champawat-s-youth-in-tamilnadu-champawat-news-hld443603365","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेरी चैगलपट्टू से मिला मृतक का लापता भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेरी चैगलपट्टू से मिला मृतक का लापता भाई
विज्ञापन
चंपावत। तमिलनाडु में संदिग्ध हालात में 26 अक्तूबर को मृत भाई का शव लेने गए पाटी क्षेत्र के दूसरे भाई के लापता होने की गुत्थी सुलझ गई है। चंपावत पुलिस ने तमिलनाडु में लापता भाई को ढूंढ लिया है। तमिलनाडु से मृतक व्यक्ति के शव को पाटी में परिजनों को सौंप दिया है।
पाटी ब्लॉक के देवीधुरा के बनोली रीठाखाल के प्रमोद चंद्र शर्मा (28) पुत्र चंद्रमणि शर्मा एक दशक से तमिलनाडु के निगलपट्टी जिले में नौकरी करते थे। तमिलनाडु में हुई वाहन दुर्घटना में 26 अक्तूबर को उनकी मौत हुई। प्रमोद का शव लेने पहुंचा मृतक के भाई विपिन शर्मा का भी छह दिन तक कोई पता नहीं चला। यहां तक कि उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आया। 31 अक्तूबर को गुरुग्राम में काम करने वाले सबसे बड़े भाई पानदेव शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिये सरकार और पुलिस से गुहार लगाई।
एसपी देवेंद्र पींचा ने दो नवंबर को पानदेव शर्मा के साथ चंपावत पुलिस की टीम तमिलनाडु भेजी। मोबाइल सर्विलांस और तमिलनाडु पुलिस के सहयोग से लापता भाई को गुरुवाणी चेरी चैगलपट्टू में खोज निकाला। शव भी पाटी पहुंचा दिया गया है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के प्रभारी गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गई टीम में पाटी के थानेदार हरीश प्रसाद, भुवन पांडेय शामिल थे।