{"_id":"5b0d8ca04f1c1ba46e8b5468","slug":"abhinav-stood-topper-with-98-percentile","type":"story","status":"publish","title_hn":"98 प्रतिशत के साथ जिला टॉपर बने अभिनव पंगरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
98 प्रतिशत के साथ जिला टॉपर बने अभिनव पंगरिया
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Tue, 29 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिले के टॉपर लोहाघाट ओकलैंड पब्लिक स्कूल के छात्र अभिनव पंगरिया को मिठाई खिलाकर खुशी जताती उसकी मां किरन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के हाईस्कूल के परीक्षाफल में चंपावत जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्राएं इस बार भी छात्रों से आगे रहीं। अलबत्ता 98 प्रतिशत नंबरों के साथ ओकलैंड पब्लिक स्कूल (ओपीएस) लोहाघाट के अभिनव पंगरिया ने जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसी स्कूल की सपना अधिकारी ने 97.6 फीसदी अंक अर्जित कर जिले में दूसरा, मनीष बोहरा ने 96.6 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
चंपावत जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) का परीक्षाफल शानदार रहा। प्राचार्या बीनू जैन ने बताया कि जेएनवी के 71 छात्र-छात्राओं में से 62 प्रथम श्रेणी में पास हुए। प्रथम आए 62 छात्रों में से 42 विशेष योग्यता (75 प्रतिशत से ज्यादा अंक) के साथ पास हुए। जबकि शेष 9 द्वितीय रहे। अति कुमार 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ जेएनवी टॉपर रहा। जबकि उर्वशी संग्रोला 93.4 व वैशाली खर्कवाल 93.2 प्रतिशत के साथ कॉलेज में क्रमश:दूसरे व तीसरे नंबर पर रही।
उदयन इंटरनेशनल स्कूल के सभी नौ विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए। प्रबंधक दीपक जोशी ने बताया कि 96 प्रतिशत अंक के साथ पीयूष पांडेय जिले में पांचवें स्थान पर रहे। 93.2 प्रतिशत के साथ अनिरुद्ध वर्मा, 92.6 प्रतिशत के साथ हिमांशु बचखेती व 91 प्रतिशत अंकों के साथ आदर्श जायसवाल कॉलेज की मेरिट में आए। मल्लिकार्जुन स्कूल के भी सभी 15 छात्र प्रथम आए। प्रधानाचार्या राजश्री पंत ने बताया कि अर्जित कुमार ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज का टॉपर रहा।
विज्ञापन
छा गया लोहाघाट का ओपीएस
लोहाघाट की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था ओकलैंड पब्लिक स्कूल (ओपीएस) ने एक बार फिर कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। जिले के प्रथम चार स्थान पर इसी स्कूल के छात्रों को हासिल हुए हैं। छात्र अभिनव पंगरिया ने 98, सपना अधिकारी ने 97.6 और मनीष बोहरा ने 96.6 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट लिस्ट में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान बनाया है।
प्रधानाचार्य रमेश चंद्र पांडेय, प्रबंधक लोकेश पांडेय ने बताया कि अभिनव ने हिंदी व विज्ञान में 100, सपना ने अंग्रेजी तथा सामाजिक विज्ञान में 100, मनीष ने हिंदी विषय में 100 अंक प्राप्त कर प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसी प्रकार दीपक पांडेय ने 96.2, राहुल प्रथोली ने 95.8, प्रवीण सिंह और राहुल सिंह अधिकारी ने 94, दीक्षा बगौली ने 92, चैतन्य साह ने 90.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। कामयाबी पर शिक्षक डॉ.मीना राय, बीडी जोशी, केके उप्रेती, एमएस भंडारी, राजेश पांडेय, नितिन तिवारी, मनीष सामंत आदि ने छात्रों की पीठ थपथपाई है।
अभिनव की मंजिल एरोनाटिकल इंजीनियर बनने की
ओकलैंड पब्लिक स्कूल के छात्र अभिनव पंगरिया ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वह अपने शिक्षक पिता नारायण दत्त पंगरिया और मां किरन पंगरिया के अलावा ओपीएस के गुरुजनों को इस कामयाबी का श्रेय देते हैं। अभिनव एरोनाटिकल इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहता है। उनका कहना है कि वह प्रतिदिन छह से आठ घंटा पढ़ाई करता है, और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में नाम लाने के लिए और कड़ी मेहनत शुरू कर दी है।
डॉक्टर बनना है सपना का लक्ष्य
लोहाघाट (चंपावत)। जिले में दूसरा स्थान पर रही ओकलैंड पब्लिक स्कूल की सपना अधिकारी का इरादा डॉक्टर बनने का है। वह रोज करीब सात घंटे पढ़ाई करती हैं। सपना के शिक्षक पिता प्रहलाद सिंह अधिकारी और गृहणी मां गंगा अधिकारी का कहना है कि बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं, बेटियों को बेटों के समान सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए।
इंजीनियर बनना चाहते हैं मनीष
लोहाघाट (चंपावत)। 96.6 फीसदी अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहे ओकलैंड पब्लिक स्कूल के मनीष बोहरा भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सात घंटे पढ़ाई कर उन्होंने यह मंजिल पाई है। मनीष के पिता जोगेंद्र सिंह बोहरा ठेकेदार और मां कविता बोहरा गृहणी हैं।
होली विजडम स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम
सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में होली विजडम स्कूल मानेश्वर के छात्र-छात्राओं परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। 20 छात्र-छात्राएं में से 40 फीसदी होनहारों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य एलएम राय ने बताया कि विद्यालय के छात्र रिषित जोशी 95.20 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय के टॉपर बने। जबकि विदुषी पुनेठा ने 93.8, जितिन यादव ने 93.4, शशांक खड़ायत ने 93, गौरव कलौनी ने 92, लोकेश ने 92, अमन मेहरा ने 91, प्रियंका कुंवर 90.4, राशि बर्फाल ने 88.4 और शगुन मुरारी ने 86.2 फीसदी अंक प्राप्त किए।
शत-प्रतिशत रहा डीएवी का परीक्षाफल
सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में डीएवी लोहाघाट के छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा। प्रबंधक बीसी मुरारी और प्रधानाचार्य ब्रजेश जायसवाल ने बताया कि कुल 37 छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वर्तिका मेहरा 94.4 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम रहे। आशुतोष सिंह ने 93.6, आंचल करायत ने 93.4, अभिषेक पांडेय ने 92.2, अनिकेत बिष्ट ने 92.2 फीसदी, ओसिन अधिकारी ने 87.2, मयंक पांडेय ने 87.2 और चमनदीप बोहरा ने 86 अंक प्राप्त किए हैं।
चंपावत जिले के टॉप टेन:
1.अभिनव पंगरिया:98 प्रतिशत, ओकलैंड पब्लिक स्कूल, लोहाघाट।
2.सपना अधिकारी:97.60 प्रतिशत, ओकलैंड पब्लिक स्कूल, लोहाघाट।
3.मनीष बोहरा:96.60 प्रतिशत, ओकलैंड पब्लिक स्कूल, लोहाघाट।
4.दीपक पांडेय ने 96.2 प्रतिशत, ओकलैंड पब्लिक स्कूल, लोहाघाट।
5.पीयूष पांडेय:96 प्रतिशत, उदयन इंटरनेशनल स्कूल, चंपावत।
6.राहुल प्रथोली ने 95.80 प्रतिशत, ओकलैंड पब्लिक स्कूल, लोहाघाट।
6.कनक सौराड़ी:95.80 प्रतिशत, केंद्रीय विद्यालय नंबर दो, एनएचपीसी बनबसा।
7.रिषित जोशी, 95.20 प्रतिशत, होली विजडम स्कूल, मानेश्वर।
8.खुशी अग्रवाल:95 प्रतिशत, सेंट फ्रांसिस स्कूल, टनकपुर।
8.संध्या मुरारी:95 प्रतिशत, सेंट फ्रांसिस स्कूल, टनकपुर।
9.अमित कुमार:94.80 प्रतिशत, जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत।
10.रानी मीना:94.40 प्रतिशत, केंद्रीय विद्यालय नंबर दाो, एनएचपीसी बनबसा।