फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Abcent VPDO Suspended in Champawat

बाराकोट के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी निलंबित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Abcent VPDO Suspended in Champawat
चंपावत। विभागीय कार्य के प्रति लापरवाही के आरोप में जिले के बाराकोट विकासखंड में तैनात एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ रामपाल सिंह ने बताया कि बाराकोट में पांच जुलाई को तहसील दिवस हुआ था। इसमें कर्मियों की कमी का मामला डीएम के सामने उठा था। इसलिए डीपीआरओ ने 12 जुलाई को मदन मोहन को वापस बाराकोट ब्लॉक भेज दिया लेकिन वह कार्यस्थल पर नहीं पहुंचा। इसलिए डीपीआरओ ने वीपीडीओ मदन मोहन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय कार्यों के प्रति उदासीनता, पूर्व सूचना के बिना अपने कार्य क्षेत्र से अनुपस्थित रहने, आदेशों की अनदेखी, संबद्धीकरण निरस्त होने के बाद भी विकासखंड बाराकोट में योगदान न देने के आरोप में वीपीडीओ मदन मोहन पर यह कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया कि मदन मोहन को बाराकोट ब्लॉक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता और आधा वेतन भी तभी दिया जाएगा जब वह प्रमाणपत्र देंगे कि वह किसी अन्य सेवायोजन, व्यापार, वृत्ति, व्यवसाय में नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed