फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   AAP workers demonstrated when the expensive electricity bill came

मंहगे बिजली बिल आने पर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
AAP workers demonstrated when the expensive electricity bill came
लोहाघाट (चंपावत)। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंहगे बिजली बिलों के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन उन्होंने ऊर्जा प्रदेश में लोगों को मुफ्त बिजली देने की मांग की। शनिवार को वीर कालू सिंह माहरा चौक में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता राजेश बिष्ट के दिशा निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने लोगों के बिजली के बिल अधिक राशि का आने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राजेश बिष्ट का कहना है कि उत्तराखंड बिजली उत्पादन करने वाला प्रदेश है, लेकिन सरकार राज्य की जनता को महंगी बिजली दे रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गांव घरों में लोग मुश्किल से दो तीन बल्ब जलाते हैं, उस पर ऊर्जा निगम की ओर से मनमाने बिल थमाए जाते हैं। इस बिल चुकाने में गरीब लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि लोगों की समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर जीवन बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, भाष्कर बिष्ट, संजय बिष्ट, विक्रम कठैत, विपिन बहुगुणा, तरुन बिष्ट, धीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed