फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   AAP workers demonstrated against the Kovid investigation scam in Kumbh

फर्जी कोविड टेस्ट कराने के विरोध में नारेबाजी और प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
AAP workers demonstrated against the Kovid investigation scam in Kumbh
चंपावत जिले के पाटी बाजार में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर/पाटी (चंपावत)। हरिद्वार कुंभ कोविड घोटाले के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए। भाजपा कार्यालय के आगे उनकी पार्टी के पाप का घड़ा फोड़कर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर मुख्यमंत्री से इस्तीफे और घोटाले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की।
विज्ञापन

पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा और जिला प्रभारी दीपक चंद्र भट्ट के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ता भाजपा के पाप का घड़ा लेकर भाजपा नगर कार्यालय के पास पहुंचे। उन्होंने कोविड घोटाले के विरोध में नारेबाजी की। घड़ा फोड़कर प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसील में भी प्रदर्शन किया। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ मेले में सरकार ने कोविड-19 जांच का ठेका मैक्स कारपोरेट सर्विस कंपनी को दिया था, लेकिन कंपनी ने सेवा प्रदाता कंपनी बनकर हरिद्वार की स्थानीय प्रयोगशालाओं को कोविड जांच का ठेका सौंपकर घोटाला किया है, जिसमें कई बड़े लोगों की मिली भगत है। इसमें प्रशासन और पुलिस ने भी नकारात्मक भूमिका रही है। उन्होंने घोटाले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। प्रदर्शन में पार्टी के संगठन मंत्री दिनेश रावत, कुसुमलता, नारायण सिंह गैड़ा, उस्मान, नरेश गुप्ता, राजाराम, भुवन, उजैर अंसारी, नाजरा, गीता, राधिका, शकुंतला, मीरा आदि थे।
विज्ञापन

इधर पाटी में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाटी बाजार में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता राजेश बिष्ट की अगुवाई में पाटी बाजार के चौराहे में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हरिद्वार कुंभ मेले में सरकार ने जो लैब सुनिश्चित की थी उसने एक लाख से ज्यादा फर्जी कोविड टेस्ट किए थे। उनका कहना था कि पूर्ण बहुमत की सरकार प्रदेश के लोगों के प्रति कभी भी संवेदनशील नहीं रही। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग भी उठाई। विरोध प्रदर्शन में पूर्व ग्राम प्रधान रतन सिंह बिष्ट, जीवन बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, संजय बिष्ट, भास्कर बिष्ट, राकेश बिष्ट, पवन राज महंत, भगवान बिष्ट, विक्रम कठैत आदि शामिल रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed