{"_id":"309cee5b5b7bf1a70270c2c0133766ac","slug":"a-dozen-families-with-drinking-water-facility-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन परिवारों को पेयजल सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन परिवारों को पेयजल सुविधा नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Tue, 09 Feb 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
मूलाकोट के 12 परिवार वाले बजौन टाक के लोगों को अब तक पेयजल सुविधा नहीं मिल पाई है। यहां के लोग एक किमी दूर से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाते हैं। गांव के लोगों का कहना है कि वे लगातार ग्राम प्रधान से स्टैंड पोस्ट के साथ निजी पेयजल कनेक्शन देने की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
गांव के प्रधान बदलते गए, लेकिन समस्या जस की तस रही। इस स्थान पर 10 वर्षों से लोग बसते आ रहे हैं। इस बार इस तोक में बीडीसी सदस्य नरेंद्र सिंह ने वाहनों से पानी ढोकर अपना नया मकान बनाया है। पीटीए अध्यक्ष हर सिंह अधिकारी का कहना है कि इस तोक से लगभग एक किमी दूर से मटियाली के लिए लाइन गई है। पान सिंह पाटनी, जानकी देवी, डूंगर सिंह, दलीप सिंह, केशर सिंह, महेश पाटनी, प्रताप सिंह अधिकारी आदि का कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी जमा पूंजी लगाकर यहां मकान बनवाया, लेकिन पानी नहीं मिलने से उनकी परेशानी कम नहीं हुई है।
विज्ञापन
जल संस्थान के अवर अभियंता चंद्रशेखर पंत का कहना है कि इस तोक के लिए नई पेयजल योजना तो विभाग नहीं बना सकता है, अलबत्ता यदि नजदीक की लाइनों से पानी दिया जाना संभव होगा तो इसकी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन