फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A devotee on his way to visit the Purnagiri temple fell ill in tanakpur

Uk: मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु की हालत बिगड़ी, दिल का दौरा पड़ने से मौत की आंशका

Sat, 10 Jan 2026 03:53 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 10 Jan 2026 03:53 PM IST
सार

मां पूर्णागिरि के दर्शन को जाते समय काली मंदिर क्षेत्र में एक श्रद्धालु की हालत बिगड़ गई। उन्हें उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां श्रद्धालु को मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
A devotee on his way to visit the Purnagiri temple fell ill in tanakpur
मृतक उपदेश गुप्ता फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

 बदायूं (यूपी) से मां पूर्णागिरि के दर्शन को जाते समय काली मंदिर क्षेत्र में एक श्रद्धालु की हालत बिगड़ गई। श्रद्धालु को डोली से भैरव मंदिर तक करीब तीन किलोमीटर लाकर 108 सेवा से उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां श्रद्धालु को मृत घोषित कर दिया गया। श्रद्धालु को दिल का दौरा पड़ने का अंदेशा जताया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।  अस्पताल में परिजनों ने बताया कि यूपी के जिला बदायूं, बिसौली निवासी उपदेश गुप्ता(48) पुत्र रामरक्षपाल गुप्ता अपने भाई आदेश कुमार, पत्नी तृप्ति रानी, पुत्री मनीषा, भाभी नीलम गुप्ता समेत छह लोगों के साथ शुक्रवार को घर से मां के दर्शन को निकले थे। शाम को वह 4 बजे ठूलीगाड़ से आगे बढ़े। करीब 7 बजे काली मंदिर के समय पहुंचे थे कि भाई उपदेश की अचानक हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों, दुकानदारों और नेपाली श्रमिकों की मदद से उन्हें तत्काल पैदल भैरव मंदिर तक डोली से लाया गया। जहां से 108 के माध्यम से उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed