फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   आगे से और बेहतर होंगी सुविधाएं : देवकी

आगे से और बेहतर होंगी सुविधाएं : देवकी

Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
Champawat
Champawat Updated Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवीधुरा। मां बाराही धाम में 12 दिनी बग्वाल मेले का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी लमगड़िया ने मेले की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेेने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। कहा कि जिला पंचायत तथा मां बाराही मंदिर कमेटी के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किए जाने वाले इस मेेले में आगे से नागरिक सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी तहसीलदार बीएस माहरा, कनिष्ठ उप प्रमुख हयात सिंह बिष्ट, संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य बीसी जोशी, बिशन सिंह चम्याल ने भी पुरस्कार बांटे । इसमें जीआईसी के एनएसएस प्रभारी डा. विष्णुदत्त भट्ट, संस्कृत महाविद्यालय के प्रभारी गोपाल दत्त पंतोला, स्काउट प्रभारी भुवन जोशी, जीआईसी के प्रधानाचार्य डीपी कथेड़िया, दिवान सिंह बिष्ट, गोपालनाथ महंत, विपिन जोशी, खड़क सिंह बोहरा, बद्री सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट, लच्छू, रामू लमगड़िया, जितेंद्र पांडेय, रबीश जोशी, पटवारी कल्याण सिंह धौनी को भी पुरस्कृत किया गया। मंदिर कमेटी ने मेले के सफल संचालन में सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन, जिले के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, केमू, चार खाम सात थोक के लोगों के प्रति आभार जताया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लाल सिंह चम्याल की अध्यक्षता में पीठाचार्य कीर्ति शास्त्री ने संचालन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed