{"_id":"115-74437","slug":"Champawat-74437-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए
Champawat
Updated Thu, 20 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर। हिंजाम और बजरंग दल ने पूर्णागिरि तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने की मांग उठाई है। उप जिलाधिकारी जसवंत सिंह राठौर को सौंपे ज्ञापन में संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि मेले में ट्रेन से आने वाली महिलाओं के साथ लेबरी के लिए पीलीभीत और न्यूरिया से आने वाले कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा छेड़खानी की जा रही है। बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को नेपाल जाने वाले श्रद्धालुओं को बार्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अवैध वसूली कर परेशान किया जाता है। वहीं कुछ टैक्सी चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूला जा रहा है। उन्होंने यात्रियों को सुरक्षा देने और लूट-खसोट से बचाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर रेट लिस्ट लगाने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में बजरंग दल के जिला संयोजक ललित सिंह, प्रखंड संयोजक कमलेश चंद, पवन अग्रवाल, सुरेश सिंह, रवि कश्यप, उमेश चंद, नितिन सिंह, दीपक, नीरज अधिकारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन