{"_id":"115-46389","slug":"Champawat-46389-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरमराती सफाई व्यवस्था पर डीएम नाराज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरमराती सफाई व्यवस्था पर डीएम नाराज
Champawat
Updated Sun, 16 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। नगर की चरमराती सफाई व्यवस्था पर डीएम श्रीधर बाबू ने नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने इस कार्य में नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासदों के बीच समन्वय नहीं होने को गंभीरता से लिया है तथा नगर पंचायत को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को जिला सभागार में नगर पंचायत की आय में बढ़ोतरी सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित बैठक में सभासदों के नहीं आने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि कई बार उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए हैं लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
डीएम ने नगर पंचायत अध्यक्ष जैलाल एवं अधिशासी अधिकारी तहसीलदार अरुण कुमार से कहा कि नगर पंचायत की हालत से जिले में प्रशिक्षण पर आए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी हतप्रभ हैं तथा उन्होंने नगर पंचायत की उदासीनता को गंभीरता से लिया है। उन्होंने अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी से सभासदों की बैठक आयोजित कर सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं पंचायत की आय वृद्धि के उपाय तलाशने पर जोर दिया।