{"_id":"636be3acecb84b39921acdff","slug":"98500-rupees-being-taken-to-nepal-caught-tanakpur-news-hld481445727","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat: बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ी नेपाल ले जाई जा रही 98500 की भारतीय मुद्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ी नेपाल ले जाई जा रही 98500 की भारतीय मुद्रा
Thu, 10 Nov 2022 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बनबसा (चंपावत)
संवाद न्यूज एजेंसी, बनबसा (चंपावत)
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 12:27 AM IST
सार
थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कठैत के अलावा पुलिस टीम एवं क्यूआरटी टीम बुधवार को बार्डर पर सघन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच तीन लोगों की चेकिंग में 98500 रुपये की नकदी मिली।
विज्ञापन
रुपये।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान नेपाल जा रहे तीन लोगों से 98500 रुपये की भारतीय मुद्रा पकड़ी। पूछताछ में वह रकम के बारे न कुछ बता पाए और न कोई दस्तावेज ही दिखा पाए। पुलिस ने पकड़ी रकम कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दी। कस्टम ने रकम जब्त कर फेमा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कठैत के अलावा पुलिस टीम एवं क्यूआरटी टीम बुधवार को बार्डर पर सघन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच तीन लोगों की चेकिंग में 98500 रुपये की नकदी मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई नकदी में 149 पांच सौ और 12 नोट दो हजार के हैं। नियमानुसार भारत से नेपाल के लिए केवल पच्चीस हजार की नकदी ही ले जाई जा सकती है जिसमें दो हजार और पांच सौ के नोट ले जाना प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन