{"_id":"5c7813cdbdec22738c0f2b9b","slug":"91551373261-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि का पर्व शांति और सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि का पर्व शांति और सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल के निर्देश पर कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की बैठक लेकर महाशिवरात्रि का पर्व शांति और सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील की। इस दौरान पाकिस्तान के साथ मौजूदा हालात पर लोगों से संयम बरतने और सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाने, भड़काऊ संदेश वायरल न करने की हिदायत भी दी गई।
कोतवाल ने कहा कि शिवरात्रि पर्व पर आयोजित मेलों और धार्मिक कार्यक्रमों में शांति व्यवस्था कायम रखें। किसी तरह का उपद्रव करने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ मौजूदा हालात में ऐसा कोई कार्य न करें जिससे शांति और कानून व्यवस्था भंग हो। इसके अलावा आईटी एक्ट के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले, भड़काऊ और झूठे संदेश वायरल न करें। कोई संदेश वायरल करने से पहले उसकी सच्चाई पता कर लें।
अन्यथा अनावश्यक रूप से आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से शहर, गांव और नेपाल सीमा पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर फौरन पुलिस को सूचित करने की अपील की। बैठक में एसआई योगेश दत्त, एसआई मनोज कुमार के अलावा व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, महेश सिंह, सभासद कपिल उप्रेती, हसीब अहमद, किशोर हर्बोला, तुलसी कुंवर, सविता बिष्ट, योगेश पांडेय, रईस अहमद, दीपक पाठक, सौरभ गुप्ता आदि थे।