{"_id":"5c5724d8bdec22739a5bed87","slug":"91549214936-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य बालिका पंचायत में चंपावत का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य बालिका पंचायत में चंपावत का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। देहरादून में हुई राज्य स्तरीय बालिका पंचायत प्रतियोगिता में चंपावत जिले की छात्राओं ने परचम लहराया है। छात्राओं ने परंपरागत वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में पहला और फोटोग्राफी में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। टीम लीडर और बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक लता आर्या और सह प्रभारी शिक्षक रवीश पचौली ने बताया कि बालिका पंचायत के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले के 12 छात्राओं ने हिस्सा लिया था।
परंपरागत वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज लोहाघाट की अंजलि और सोना पंत ने बेहतरीन ढोल दमांऊ बजाकर पहला स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसारी की छात्रा रजनी मेहता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीनों ही छात्राओं ने जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्राओं की सफलता पर सीईओ आरसी पुरोहित, डीईओ सत्यनारायण, डीएस राजपूत, बीईओ हरेंद्र साह, अंशुल बिष्ट, रमेश राम आदि ने छात्राओं और उनके शिक्षकों को बधाई दी है।