फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   हर्षवर्धन और सत्यम राष्ट्रीय बाल विज्ञान के लिए चयनित

हर्षवर्धन और सत्यम राष्ट्रीय बाल विज्ञान के लिए चयनित

Wed, 03 Oct 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
हर्षवर्धन और सत्यम राष्ट्रीय बाल विज्ञान के लिए चयनित
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी स्थित बनबसा केवि क्रमांक दो के दो छात्रों का केवि संगठन की राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के साथ ही एनएचपीसी परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


देहरादून आइएमए में 25 और 26 सितंबर को क्षेत्रीय स्तर की बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया था, जिसमें देहरादून संभाग के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया था। इसमें केवि क्रमांक दो के छात्र हर्षवर्धन सिंह रावत और सत्यम चंद का केवि संगठन की ओर से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन


प्राचार्या रंजना बरफाल ने बताया कि उक्त छात्रों ने पीजीटी भौतिक विज्ञान प्रवक्ता केएस रावत और टीजीटी विज्ञान शिक्षिका अंकिता के नेतृत्व में अपनी सर्वे रिपोर्ट तैयार की थी। बाल विज्ञान कांग्रेस का इस वर्ष का विषय स्वच्छ एवं स्वस्थ राष्ट्र के लिए शिक्षा तकनीक और नवाचार रखा गया था। एनएचपीसी के महाप्रबंधक रईस मियां, मुख्य अभियंता एसके शर्मा और अमिताभ झा के अलावा अधिकारियों, कर्मचारियों ने उक्त छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed