{"_id":"5b6732684f1c1ba23e8b541a","slug":"91533489768-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगी विवादित रोड की ई-टेंडरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगी विवादित रोड की ई-टेंडरिंग
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। विवादों के चलते बहुचर्चित हो चुकी धौन रोड से बड़ोली मोटर मार्ग की सोमवार को ई-टेंडरिंग होगी। समरेखन विवाद के चलते कई बार गांव के लोग आंदोलन कर चुके हैं।
वहीं, जिलाधिकारी ने मामले के निस्तारण के लिए चंपावत की उप जिला मजिस्ट्रेट सीमा विश्वकर्मा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए हैं।
एसडीएम का कहना है कि नौ अगस्त को मुआयना कर सभी पहलुओं का परीक्षण किया जाएगा। जांच रिपोर्ट को जल्द से जल्द जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
6.55 किमी लंबी धौन रोड से बड़ौली गांव तक की सड़क की कटिंग 442.22 लाख रुपये से होनी है। 2014 में स्वीकृति के बावजूद इस सड़क में अब तक टेंडर भी नहीं हो सके थे। विवाद की मुख्य वजह सड़क को मझेड़ा और ध्यान गांव होते हुए ले जाने का है।
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई खंड के अधिशासी अभियंता वैभव गुप्ता का कहना है कि समरेखन में आ रही दिक्कतों के चलते मझेड़ा और ध्यान गांव होते हुए सड़क को ले जाना मुमकिन नहीं है। जबकि इन दोनों गांवों के लोगों का कहना है कि सड़क कटिंग में उनकी नाप व वन पंचायत की काफी जमीन जा रही है, मगर फिर भी उनके गांव रोड से कटे रह जाएंगे।