{"_id":"5b0eebe64f1c1b8f6e8b551f","slug":"91527704550-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोड़ मेले के एक दिन बाद सफाई से पीठ फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोड़ मेले के एक दिन बाद सफाई से पीठ फेरी
Updated Wed, 30 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब का जोड़ मेला मंगलवार को निपट गया, लेकिन मेले के बाद साफ-सफाई को लेकर प्रशासनिक अमले ने पीठ फेर रखी है। लधिया व रतिया नदी के तट पर मलबे का ढेर लगा है, तो रीठा साहिब और आसपास भी गंदगी का अंबार है। इसके चलते इलाके में मच्छर भी पनप रहे हैं।
रीठा साहिब में 27 मई से तीन दिन तक जोड़ मेला हुआ। मेले में विभिन्न स्थानों से 50 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने शिरकत की। लेकिन मेले के बाद यहां गंदगी का अंबार है। जगह-जगह कूड़े के ढेर फैले हैं। वहीं रतिया व लधिया नदी के संगम पर मिट्टी और मलबा जमा हुआ है। नागरिकों का कहना है कि नदी इस कदर गंदगी से पट गई है कि इसमें स्नान करना भी मुमकिन नहीं है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत से तुरंत सफाई करा गंदगी से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि क्षेत्र में सफाई के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।