{"_id":"5ac26bd74f1c1bc2618b522c","slug":"91522691031-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किमाड़ीधार में आग से लाखों रूपये की वन संपदा को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किमाड़ीधार में आग से लाखों रूपये की वन संपदा को नुकसान
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। विकासखंड में किमाड़ी धार के जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। आग के कारण करीब दो हेक्टेयर वन क्षेत्र में लाखों रुपये मूल्य की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। किमाड़ी धार के जंगलों में भीषण आग लगने पर ग्रामीणों ने खुद ही आग बुझाई। ग्रामीणों का कहना है कि आग बुझाने के लिए कोई वन कर्मी मौके पर मौजूद नहीं था।
रविवार शाम देवीधुरा रेंज के अंतर्गत किमाड़ी धार के जंगलों में भीषण आग लगने के कारण क्षेत्र में जहां तापमान में काफी वृद्धि हो गई, वहीं धुंए के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर रात आग पम्तोला, बनोला, किमाड़ी गांवों की ओर तेजी से बढ़ने लगी।
ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद रात को गांव की सीमा पर आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा फायर सीजन में वन विभाग को करोड़ों रुपये का बजट जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए दिया जाता है, लेकिन आग लगने पर वन कर्मियों का कहीं अता पता नहीं रहता है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी देवीधुरा भूपाल सिंह किरौला का कहना है जंगलों में आग लगने की सूचना उन्हें नहीं दी गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बुझाई तोली के जंगलों में लगी आग
चंपावत। पाटी विकासखंड के तोली वन पंचायत के चीड़ के जंगल में रविवार की देर सायं आग लग गई। तेज हवा के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हालात बिगड़ते देख स्थानीय ग्रामीणों ने स्वयं ही वन में लगी आग को बुझाने का निर्णय लिया। तोली और आसपास के ग्रामीणों ने कुछ ही घंटों में स्वयं के प्रयासों से आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने में ग्रामीण कृष्णानंद गहतोड़ी, त्रिलोचन गहतोड़ी, दीपक गहतोड़ी, मीना देवी सहित अन्य लोग शामिल रहे।