{"_id":"5a564f024f1c1b01198b456b","slug":"91515605762-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ एकादश सेमीफाइनल में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़ एकादश सेमीफाइनल में पहुंचा
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी पुलहिंडोला खेल मैदान में चल रही चौखाम बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक क्वाटर फाइनल मुकाबले में मड़ एकादश ने चौखाम बाबा इलेवन को तीन विकेट से हराया।
बुधवार को हुए मुकाबले में चौखाम बाबा इलेवन ने निर्धारित 15 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। विकास ने सर्वाधिक 19, भुवन ने 13, राकेश ने 9 रनों का योगदान दिया। जवाब में मड़ एकादश ने 14.4 ओवरों में सात विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। राकेश धौनी ने 18 गेंदों में धुआंधार 38 रन बनाए। राहुल ने 19 रन बनाए। विजेता टीम के राकेश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग गोविंद धौनी और विनोद धौनी ने की, जबकि स्कोरिंग का जिम्मा मनोज कुमार ने निभाया। आंखों देखा हाल खीमराज धौनी ने सुनाया। आयोजन समिति के अध्यक्ष युगल किशोर धौनी, विकास पाटनी, नीरज पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रीमियम लीग सीजन-5 कल से
लोहाघाट (चंपावत)। लधिया घाटी स्पोर्ट्स क्लब रीठासाहिब की ओर से आयोजित होने वाले लधिया घाटी प्रीमियम लीग सीजन-5 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 12 जनवरी से शुरू होने वाली प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। मुख्य संरक्षक भोला सिंह बोहरा ने बताया कि मां नंदा देवी खेल मैदान चौड़ामेहता में होने वाली प्रतियोगिता में अल्मोड़ा और चंपावत जिले की 40 टीमों ने पंजीकरण कराया है। दूरस्थ स्थानों से आने वाली टीमों के रहने और खाने की व्यवस्था कमेटी की ओर से की गई है।