फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   आग से बचाव का प्रदर्शन किया

आग से बचाव का प्रदर्शन किया

Wed, 10 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
आग से बचाव का प्रदर्शन किया

विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में लोहाघाट फायर स्टेशन की ओर से चलाए गए जागरूकता अभियान के तहत लोगों को आग लगने की घटना पर बचाव के तौर तरीकों की जानकारी दी गई।

फायर कर्मियों ने गैस सिलेंडर में आग लगने पर बचाव का प्रदर्शन भी किया। फायर स्टेशन प्रभारी नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत लोगों को बताया गया कि गैस सिलेंडर में आग लगने पर घबराएं नहीं, तुरंत एक कंबल, बोरा या सूती कपड़े को पानी से भिगाकर लपेट देना है।
विज्ञापन

इस बात का ध्यान रखना है कि अंदर हवा न घुसे। इसके अलावा लोगों को सरकारी अथवा गैर सरकारी भवनों, दुकानों आदि में आग लगने की सूचना तत्काल फायर सर्विस के 101 नंबर पर देने को कहा गया। अभियान में यूनिट चालक धर्मेंद्र लाल, फायरमैन दया विश्वकर्मा, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र जोशी, गोविंद पनेरू के अलावा कोतवाली निरीक्षक सलाउद्दीन खान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूकता अभियान शुरू किया
टनकपुर (चंपावत)। अग्निशमन विभाग ने पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देश पर अग्नि सुरक्षा व आपदा को लेकर जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। बुधवार को विभाग की टीम ने चल्थी में मॉक ड्रिलका प्रदर्शन कर ग्रामीणों को अग्नि सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी दलीप सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम ने आग बचने के उपायों की जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत तहसील क्षेत्र के सभी गांवों में विभाग की टीम द्वारा लोगों को अग्नि व आपदा से सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा। दल में कांस्टेबल श्याम सिंह, कश्मीर सिंह, मंगत मैनी, राजू कुमार, मदन सिंह, अमदीप राणा, रवि राणा आदि जवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed