फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   निकाय चुनाव का बहिष्कार करेंगे पंचायत प्रतिनिधि

निकाय चुनाव का बहिष्कार करेंगे पंचायत प्रतिनिधि

Wed, 29 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव का बहिष्कार करेंगे पंचायत प्रतिनिधि
टनकपुर (चंपावत)। शहर के आसपास की ग्राम पंचायतों को नगर पालिका में शामिल किए जाने से भड़के पंचायत प्रतिनिधियों ने आगामी निकाय और लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। पंचायत प्रतिनिधि शासन के फैसले के खिलाफ न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने की भी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


ज्ञानखेड़ा-मोहनपुर के बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी की अध्यक्षता में हुई जनप्रतिनिधियों की बैठक में शासन के फैसले का कड़ा विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और ग्राम पंचायतों की जनता की सहमति के बगैर शासन ने मनमर्जी से सीमांकन कर पंचायतों को नगर निकायों में शामिल किया है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार पर जनभावनाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा है कि यदि नगर पालिका क्षेत्र के नए सीमांकन को रद्द नहीं किया गया तो वे आगामी निकाय चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मामले को लेकर हाइकार्ट में जनहित याचिका दाखिल करने की कार्रवाई चल रही है। शासन ने उनकी मांग नहीं मानी तो वे न्यायालय की शरण लेंगे।

बैठक में टनकपुर-आमबाग प्रधान पुष्पा विश्वकर्मा, ज्ञानखेड़ा प्रधान नीतू गोस्वामी, मोहनपुर प्रधान विनोद वर्मा, थ्वालखेड़ा प्रधान सतीश पांडेय, बस्तिया प्रधान नवीन सिंह नायकगोठ प्रधान रेनू देवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed