{"_id":"5a0dcbea4f1c1bda538bd55f","slug":"91510853610-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो पार्किंग जोन पर अब भी खड़े हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो पार्किंग जोन पर अब भी खड़े हो रहे वाहन
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। शहर में यातायात व्यवस्था को पटरी में लाने की कवायद दूसरे दिन भी पूरी तरह विफल रही। नियमों के सख्ती से लागू नहीं होने के कारण जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है।
नगर में बृहस्पतिवार को भी आंशिक रूप से जाम की स्थिति बनी रही। गांधी चौक में प्रतिबंध के बावजूद भी चौपहिया वाहन पार्क खड़े नजर आए। स्टेशन बाजार में पुलिस ने बेवजह खड़े वाहनों को खदेड़ा। लेकिन अन्य स्थानों में व्यवस्था लागू नहीं हो सकी। मीना बाजार चौराहे से लेकर हथरंगिया तक सड़क के दोनों ओर दुपहिया और चौपहिया वाहन खड़े मिले। मालवाहक वाहनों द्वारा मनमाने ढंग से सामान उतारा व चढ़ाया जा रहा था। शीतला माता मंदिर के समीप पिकअप वाहन पहले की तरह ही खड़ी मिली। पुलिस प्रशासन की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी है।
इधर थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल का कहना है कि यातायात नियमों के सख्ती से लागू करने के लिए एसडीएम से आदेश प्राप्त हो गया है। मीना बाजार, स्टेशन बाजार आदि में ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को नई यातायात व्यवस्था की जानकारी दे दी गई है। बृहस्पतिवार से नई व्यवस्था को आंशिक रूप से लागू कर दिया है। आगे से नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।