{"_id":"59de52454f1c1bf4688b543b","slug":"91507742277-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा खेतीखान का दीप महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा खेतीखान का दीप महोत्सव
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान में होने वाले 18वें दीप महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार को कलश यात्रा और झांकियों के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा।
महोत्सव को लेकर खेतीखान बाजार को दुल्हन की तरह सजाया गया है। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेशराज देउपा ने बताया कि इस पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल करेंगी। सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा करेंगे। महोत्सव के दौरान विभिन्न शैक्षिक, खेलकूद प्रतियोगिताओं के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बच्चों और महिलाओं की भी अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। 15 अक्तूबर को बहुद्देश्यीय शिविर होगा। हिमेश कलखुड़िया, संदीप कलखुड़िया, सुमित, नीरज, मनोज माहरा आदि जुटे हुए हैं।