{"_id":"59a300bc4f1c1bde7d8b479f","slug":"91503854780-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी में स्टेडिएम ए ने छीनीगोठ विद्या मंदिर को 3-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी में स्टेडिएम ए ने छीनीगोठ विद्या मंदिर को 3-0 से हराया
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
स्व. मेजर ध्यान चंद जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार से तीन दिनी अंडर-17 नाइन-ए-साइड जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबले में स्टेडियम-ए ने छीनीगोठ विद्या मंदिर को 3-0 से हराकर अगले चक्र में जगह बनाई।
स्टेडियम मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विजन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एवं पूर्व सैनिक अजय देउपा ने किया।
उद्घाटन मुकाबला स्टेडियम-ए और छीनीगोठ विद्या मंदिर के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम-ए ने छीनीगोठ विद्या मंदिर को 3-0 से हराया। स्टेडियम की ओर से विशाल रावत, मयंक देव और हिमांशु रजवार ने एक-एक गोल दागे। मैच के निर्णायक सतीश जोशी, गौरव पंत, रोहित रजवार थे। इस मौके पर उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, लक्ष्मण सिंह पाटनी, चंद्रशेखर ओली, हरिकेश गिरी, अंशुल गुप्ता, कमल बोहरा, मोहन सिंह, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद थे। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। फाइनल मुकाबला 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन होगा।