{"_id":"5997261f4f1c1bba518b474b","slug":"91503077919-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के एक गांव में दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी है। राजस्व पुलिस से रेग्युलर पुलिस में मामला हस्तांतरित होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
10 अगस्त को बाराकोट के एक गांव के ज्वाला दत्त (75) पर दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। इस पर 11 अगस्त को राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। राजस्व पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट में किशोरी का मेडिकल करवाया था। मेडिकल के बाद स्लाइड पिथौरागढ़ परीक्षण के लिए भेजी गई थी। अस्पताल की डा.चित्रलेखा के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाई है। इधर, लोहाघाट के थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि राजस्व पुलिस ने मामले को रेग्युलर पुलिस को सौंप दिया है। मामले की जांच एसआई मंजू यादव कर रही हैं।