{"_id":"5c86a31cbdec22141f00d94a","slug":"81552327452-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी भर्ती परीक्षा स्थगित होने से युवाओं में मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी भर्ती परीक्षा स्थगित होने से युवाओं में मायूसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। लोक सभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के कारण आबकारी विभाग में सिपाहियों की भर्ती परीक्षा स्थगित होने से युवाओं में मायूसी है। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में मंगलवार से अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाना था। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बाहरी क्षेत्रों से कई युवक जिला मुख्यालय पहुंच भी चुके थे लेकिन एक दिन पूर्व लोक सभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण आबकारी विभाग में सिपाही के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया स्थगित हो गई है।
इस कारण युवाओं में मायूसी है। सिपाही के लिए आवेदन करने वाले दिनेश चंद्र, रमेश कुमार आदि ने बताया कि वह परीक्षा में शामिल होने के लिए दिल्ली से यहां आए थे लेकिन अब शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित होने से उन्हें वापस दिल्ली जाना पड़ रहा है।