{"_id":"5c757ffebdec2211df41438a","slug":"81551204350-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में जल्द होगा हौज, गूल और हाईड्रम का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में जल्द होगा हौज, गूल और हाईड्रम का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में जल्द ही गूल और हौज का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए लघु सिंचाई विभाग को जिला योजना से 22.95 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है। मार्च से हौज और गूलों का निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा।
लघु सिंचाई विभाग को जिला योजना से अब तक 62.95 लाख की धनराशि मिल चुकी है। धनराशि के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे कार्यों में रुकावट आ रही थी। अब एक और किस्त मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे हौज, गूल और हाईड्रम के निर्माण कार्यों में तेजी आ जाएगी। इसमें लघु सिंचाई विभाग की ओर से तीन गूलों और नौ हाईड्रमों का निर्माण किया जाएगा।
लघु सिंचाई विभाग की ओर से चारों ब्लॉकों में गूलों और हाईड्रमों को निर्माण किया जाएगा। प्रशांत कुमार, ईई, लघु सिंचाई विभाग चंपावत ने बताया कि जिला योजना से हौज, गूल और हाईड्रम बनाने के लिए 22.95 लाख रुपये की तीसरी किस्त मिल चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। अब तक जिला योजना से 62.95 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है।