{"_id":"5c1a7bb4bdec22569c67b617","slug":"81545239476-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटी में बंटे 280 गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटी में बंटे 280 गोल्डन कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत पाटी विकासखंड में गोल्डन कार्ड बनाने का काम तेजी से चल रहा है। 1870 परिवारों में से अब तक 280 कार्ड बन चुके हैं।
बुधवार को ब्लॉक सभागार मे हुए कार्यक्रम में सरकार द्वारा लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए चलाई जा रही आयुष्मान स्वास्थ्य कार्डों का वितरण किया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख एलएस लमगड़िया ने 48 लोगों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.आभाष सिंह ने बताया कि इस कार्ड के जरिए परिवार के हर सदस्य को पांच लाख तक की निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।
पाटी ब्लॉक के 1870 कार्ड से 9350 लोगों को लाभ मिलेगा। बताया कि कार्ड बनाने के लिए सभी गांवों के लोगों के लिए तिथि का निर्धारण किया गया है। आशा वर्कर्स को अपने क्षेत्र के लोगों को केंद्र तक लाने का जिम्मा दिया गया है। गोल्डन कार्ड बनाने के लिए एक परिवार से सभी सदस्यों का आधार कार्ड, राशन कार्ड और फोटो साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
इस मौके पर आशा कार्यकर्ता ज्योति उपाध्याय, मीना, मंजू, तेज सिंह बिष्ट, चतुर सिंह मेहता, दीपक भट्ट, विक्रम गोस्वामी, प्रवीन पाटनी, दीपक लडवाल, संजय पाटनी, कमलेश भट्ट, पूरन भट्ट, प्रकाश राम आदि शामिल थे।