फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पीड़ित महिलाओं के लिए होगी वन स्टाप सेंटर की स्थापना

पीड़ित महिलाओं के लिए होगी वन स्टाप सेंटर की स्थापना

Sat, 09 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिलाओं के लिए होगी वन स्टाप सेंटर की स्थापना
चंपावत। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने जिले में विभिन्न कारणों से पीड़ित महिलाओं के लिए वन स्टाप सेंटर की स्थापना करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने एसडीएम को समाज कल्याण अधिकारी, महिला सेल के साथ उपयुक्त भूमि का चयन करने को कहा है। जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक में उन्होंने भूमि के चयन में विशेष सावधानी बरतने और वन स्टाप सेंटर के साथ-साथ वहां पर दिव्यांगों और बाल कल्याण भवन के लिए भी भूमि की तलाश करने को कहा। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान के कार्य एक ही स्थान पर होने से पीड़ित महिलाओं, दिव्यांगों के विभिन्न कार्यों में सहूलियत होगी।

डीएम ने बाल कल्याण समिति, निर्भया सेल और पीएलवी को आपसी समन्वय स्थापित करने और रोजमर्रा के रूटीन कार्यो से समय निकालकर पीड़ित महिलाओं, दिव्यांगजनों के हित में कार्य करने को कहा। उन्होंने 1098 पर दर्ज शिकायतों की सूची उपलब्ध कराने और प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्यवाही से अवगत कराने को भी कहा।
विज्ञापन


बैठक में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एमएस बोहरा, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह रौतेला, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ.निर्मल बसेड़ा, थानाध्यक्ष सलाउद्दीन, दीवान सिंह, मीनाक्षी नौटियाल, अंजू यादव, नीरा गौतम, हेमा कार्की, बाल कल्याण समिति सदस्य बीडी फुलारा, शांति अधिकारी, ममता जोशी, विमला बोहरा, पुष्पा सामंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed